Manager's Message
Dr. Vijay Bahadur Tiwari
(Manager)किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रकसा, रसड़ा-बलिया ग्रामीण अंचल में उच्च शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों के प्रसार हेतु सदैव समर्पित रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, अपितु विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है, जिससे वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी उत्कृष्ट भूमिका निभा सकें।
आज के आधुनिक एवं तकनीकी युग में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, अनुसंधान एवं नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रबन्धन समिति महाविद्यालय परिसर में पठन-पाठन का सुदृढ़ वातावरण, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, समृद्ध पुस्तकालय एवं खेलकूद की बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे विद्वान प्राध्यापकों के मार्गदर्शन एवं प्रबन्धन के सतत प्रयासों से महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और हमारे छात्र-छात्राएं उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होंगे।